गंजम के लिए निकटतम हवाई अड्डा 163 किलोमीटर की दूरी पर स्थित भुवनेश्वर में बीजू पटनायक हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा एक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो भारत के सभी प्रमुख हवाई अड्डो के साथ ही कई महत्वपूर्ण विदेशी स्थानों को यहां से जोड़ता है। यहाँ से, ट्रेन यह किराये की टैक्सी द्वारा गंजम पहुंचा जा सकता है।