गंजम में बेहरामपुर रेलवे स्टेशन प्रमुख रेल सेवाओं से जुड़ा हुआ है, जबकि निकटतम हवाई अड्डा भुवनेश्वर हवाई अड्डा है। जिले में सभी प्रकार की सड़क सेवाऐं उपलब्ध हैं।
गर्मी का मौसम मार्च से मई तक रहता है। जलवायु उच्च तापमान वाली व उमस भरी बनी रहती है। मई में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है। एक तटीय क्षेत्र होने की वजह से, गंजम में गर्मियों के दौरान उच्च आर्द्रता का अनुभव होता है। इस मौसम के दौरान पड़ने वाली चिलचिलाती धूप बेचैनी पैदा करती है, अतः यह मौसम पर्यटन के लिए अनुकूल नहीं है।
जून के दूसरे सप्ताह से दक्षिण पश्चिम मानसून का प्रारंभ हो जाता है, जो सितंबर तक जारी रहता है। मानसून के आगमन के साथ, लगभग 70 प्रतिशत बारिश होती है तथा जलवायु सुखद हो जाती है। यह चिलचिलाती धूप से बड़ी राहत दिलाता है, लेकिन लगातार मूसलधार बारिश यात्रा के लिए अनुकूल नहीं है।
दक्षिण पश्चिम हवाएं अक्टूबर के अंत तक समाप्त हो जाती हैं, जो सर्दियों के आगमन की सूचना होती है। दिसंबर में तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। सर्दियां फ़रवरी तक रहती हैं तथा इस दौरान जलवायु आकर्षक और सुखद बनी रहती है। इस मौसम के दौरान भारी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं।