Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » गाजियाबाद » मौसम

गाजियाबाद मौसम

गर्मी

गाजियाबाद में गर्मी का मौसम मार्च से मई तक रहता है। इस दौरान यहां का तापमान 22 डिसे से 40 डिसे के बीच रहता है। मई का महीना सबसे ज्यादा गर्म होता है। इस महीने में चलने वाली गर्म हवाएं लोगों के लिए मुश्किलें पैदा करती हैं।

मानसून

बरसात का समय जुलाई से सितंबर तक रहता है। इस दौरान यहां रुक-रुक कर मुसलाधार वर्षा होती है। आसमान में बादल छाए रहते हैं और वातावरण में नमी रहती है।

सर्दी

गाजियाबाद में नवंबर से फरवरी तक ठंड का मौसम रहता है। इस दौरान यहां का तापमान 12 डिसे से 20 डिसे के बीच बना रहता है। यानी यहां कड़ाके की ठंड नहीं पड़ती है।