Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» गिरिडीह

गिरिडीह - जैन धर्म का केंद्र

36

गिरिडीह, झारखंड की प्रसिद्द खदानों के शहर में से एक है। उत्तरी छोटा नागपुर डिवीजन के केंद्र में स्थित, गिरिडीह अपनी सीमाओं को उत्तर में बिहार के नवादा जिले, पूर्व में देवघर एवं जामतारा जिले, पश्चिम में हजारीबाग और कोडरमा और दक्षिण में धनबाद और बोकारो के साथ बांटता है। पहाड़ियों के बीच स्थित यह एक ख़ूबसूरत सा गाँव या खेड़ा है जो आस-पास के राज्यों से पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। 1972 में गिरिडीह को जिला बनाया गया था पहले यह हजारीबाग जिले का ही एक भाग था। 4853.56 किमी के क्षेत्र में फैले हुए गिरिडीह में माणिक, अभ्रक और कोयले का भण्डार है।

‘गिरिडीह’ शब्द का मतलब है पहाड़ियों और टीलों का क्षेत्र, जो इस प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्र को फोकस करता है। जंगलों का विस्तृत खंड इस जिले के अधिकतम भाग को कवर करता है। यहाँ सागौन के वृक्ष बड़ी मात्रा में मिलते हैं इसके अलावा बांस, सेमल, महुआ और पलाश भी मिलते हैं। गिरिडीह में खनिजों का समृद्ध भण्डार है, माइका (अभ्रक) उनमें से एक है।

गिरिडीह और उसके आसपास के पर्यटन स्थल

पारसनाथ हिल्स या श्री सम्मेता शिखर जी गिरिडीह का सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है। यह जैनियों का तीर्थ यात्रा केंद्र है। 20-24 जैन तीर्थंकरों को यहाँ मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। झारखंड की सबसे ऊँची चोटी जो ग्रेनाईट की बनी हुई है, यहीं स्थित है।

बराकर और सकरी दो महत्वपूर्ण नदियाँ इस जिले से होकर बहती हैं। उसरी जल प्रपात एक और मनोरम पर्यटन स्थल है, जो शहर के केंद्र से 13 किमी की दूरी पर स्थित है। यहाँ नदी 40 फीट की खड़ी ऊँचाई से नीचे गिरती है जिससे जल प्रपात बनाता है।

खंडोली बाँध एक आकर्षक जलाशय और बाँध है। यह पक्षी प्रेमियों के लिए एक दिलचस्प जगह है साथ ही रोमांच के चहेते यहाँ नौका विहार, रॉक क्लाइम्बिंग, पैरासेलिंग और कायाकिंग करके स्वयं को तृप्त कर सकते हैं। हाथी और ऊंट सफारी के अलावा वाटर स्पोर्ट्स का आनंद भी लिया जा सकता है।

हरिहर धाम एक तीर्थ स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। भारत का सबसे बड़ा शिवलिंग यहाँ मौजूद है। दुखिया महादेव मंदिर और झारखंड धाम कुछ अन्य तीर्थस्थल हैं। जमुआ गिरिडीह की बस्ती से 35 किमी की दूरी पर स्थित है जो स्थित चारों ओर अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और चारों ओर फैली हरियाली के लिए प्रसिद्ध है।

गिरिडीह का मौसम

मुख्य रूप से गिरिडीह की जलवायु शुष्क है जबकि सर्दियाँ ठंडी और सुखद रहती हैं।

गिरिडीह तक कैसे पहुंचें

गिरिडीह तक आने-जाने के लिए रेलवे और सड़क मार्ग मुख्य परिवहन के साधन हैं। यह स्थान अच्छी तरह से पश्चिम बंगाल और बिहार के महत्वपूर्ण स्थानों से जुड़ा हुआ है।

गिरिडीह इसलिए है प्रसिद्ध

गिरिडीह मौसम

घूमने का सही मौसम गिरिडीह

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें गिरिडीह

  • सड़क मार्ग
    गिरिडीह अच्छी तरह से सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है, क्योंकि ग्रांड ट्रंक रोड इस जिले से होकर गुजरती है। गिरिडीह एनएच-2 और एनएच-100 के जंक्शन पर स्थित है। बस टर्मिनल के शहर के मध्य में स्थित होने के कारण किसी भी कोने में पहुँचना आसान है। निजी और सरकारी दोनों तरह की बसें उपलब्ध हैं। नियमित बस सेवाएँ न केवल इसे जिले के हर कोने से जोड़ती हैं, बल्कि इसे धनबाद, बोकारो, रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग और देवघर से भी जोड़ती हैं। पश्चिम बंगाल में आसनसोल, दुर्गापुर, कोलकाता और बिहार में हावड़ा भी अच्छी तरह से बस सेवा द्वारा जुड़े हुए हैं। परिवहन के अन्य साधनों में ट्रेकर्स, ऑटो रिक्शा, रिक्शा, मिनी बस और निजी टैक्सियाँ भी शामिल हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    एक अकेली यात्री ट्रेन मधुपुर जंक्शन से गिरिडीह स्टेशन तक दिन में पाँच बार चलती है। इनके बीच की दूरी 38 किमी है और ये एक अकेली ब्रॉड गेज रेलवे लाइन से जुड़े हुए हैं। पारसनाथ एक दूसरा महत्वपूर्ण स्टेशन है जो गिरिडीह से 48 किमी की दूरी पर है। एक सीधी ट्रेन गिरिडीह से कोलकाता और पटना के लिए चलती है। गिरिडीह से कोडरमा तक चलने वाली एक और ट्रेन की योजना बन चुकी है जो 102 किमी की दूरी तय करेगी।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    यद्यपि गिरिडीह में कोई भी हवाई अड्डा नहीं है पर एक लैंडिंग हवाई पट्टी आवश्यकताओं को कुछ हद तक पूरा करती है। बोरो एरोड्रम गिरिडीह के मुख्यालय में स्थित है। निकटतम हवाई अड्डे बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, रांची 155 किमी, गया हवाई अड्डा 169 किमी, लोकनायक जयप्रकाश हवाई अड्डा, पटना 223 किमी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, कोलकाता 309 किमी हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
28 Mar,Thu
Return On
29 Mar,Fri
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
28 Mar,Thu
Check Out
29 Mar,Fri
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
28 Mar,Thu
Return On
29 Mar,Fri