Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » गिरनार » मौसम

गिरनार मौसम

गिरनार की जलवायु उष्णकटिबंधीय है। यानी यहां भीषण गर्मी पड़ने के साथ-साथ कड़ाके की ठंड भी पड़ती है। पूरे साल यहां का तापमान आमतौर पर काफी ज्यादा रहता है।

गर्मी

मार्च, अप्रैल, मई और जून में यहां गर्मी पड़ती है। चूंकि इस दौरान तापमान काफी बढ़ जाता है और मौसम में भी शुष्क रहता है, इसलिए गर्मी के समय गिरनार जाने से बचना चाहिए। यहां अधिकतम तापमान 44 डिसे और न्यूनतम तापमान 23 डिसे रहता है।

मानसून

गिरनार में जुलाई, अगस्त और सितंबर के महीने में बरसात होती है। इस दौरान सामान्य वर्षा ही होती है। अगर आप चाहें तो इस मौसम में गिरनार घूमने जा सकते हैं, पर आपको पहाड़ पर चढ़ने में काफी दुश्वारी होगी।

सर्दी

ठंड का समय अक्टूबर से शुरू होता है और फरवरी की शुरुआत तक रहता है। इस दौरान यहां का तापमान 36 डिसे से 10 डिसे के बीच रहता है। यह समय गिरनार घूमने के लिए सबसे अच्छा होता है।