Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » गोकर्ण » मौसम

गोकर्ण मौसम

अक्‍टूबर से मार्च तक का मौसम गोकर्ण की यात्रा के लिए सबसे अच्‍छा होता है।

गर्मी

गोकर्ण में गर्मियां, मार्च से मई तक पड़ती है। इस अवधि में यहां का मौसम गर्म और शुष्‍क रहता है। तापमान बढ़कर लगभग 40 डिग्री सेल्सियस तक हो जाता है। पर्यटकों को इस मौसम में गोकर्ण की सैर से बचना चाहिए।

मानसून

गोकर्ण में मानसून के दिनों में अच्‍छी - खासी बरसात होती है। इस दौरान, तटों की यात्रा करना काफी मुश्किल होता है। पर्यटकों को इस दौरान यहां की सैर में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। जुलाई से अगस्‍त तक गोकर्ण में मानसून का माहौल रहता है।

सर्दी

गोकर्ण में सर्दियों का मौसम सितम्‍बर से फरवरी तक रहता है। इस दौरान यहां का मौसम सुखद और शांत रहता है। रात के दौरान तापमान 14 और दिन के दौरान तापमान नगभग 32 डिग्री सेल्सियस तक हो जाती है। यह स्‍थान, पर्यटकों को सर्दियों के दिनों में ज्‍यादा आकर्षित करता है।