माहुरी कालिया मंदिर, छत्रापुर से 37 किमी. की दूरी पर स्थित है और यह बहरामपुर से 15 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर माहुरी कालवा देवी को समर्पित है, माना जाता है कि माहुरी के राजा द्वारा इन देवी की पूजा की जाती थी। लोककथाओं के अनुसार, यह देवी एक ऐसी गुफा में विराजमान थी जहां तक सिर्फ राजा ही पहुंच सकते थे, वहां तक स्थानीय जनता का पहुंचना नामुमकिन था।
देवी ने राजा को वरदान स्वरूप एक तलवार दी थी जो सभी खतरों से उनकी सदैव रक्षा करती थी। लेकिन एक दिन जब वह तलवार खो गई तो अंग्रेजों ने राजा को हरा दिया। इसके बाद, देवी के मंदिर को पहाडियों की तलहटी में स्थापित कर दिया गया था जो आज वर्तमान स्थल है।
यह मंदिर, घने जंगलों के बीच स्थित है और इसे आसपास घनी पहाडियां स्थित है। गुफा तक पंहुचने के लिए पहाडियों से होकर गुजरना पड़ता है और उसके बाद ही देवी के दर्शन करने को मिलते है। यह स्थान, पर्यटकों का पंसदीदा पर्यटन स्थल है।



Click it and Unblock the Notifications