गोपालपुर का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट, भुवनेश्वर में स्थित है जिसे बिजु पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नाम से जाना जाता है। यह हवाई अड्डा, गोपालपुर से 165 किमी. की दूरी पर स्थित है, जो राज्य की राजधानी में स्थित है। इस हवाई अड्डे से गोपालपुर तक प्राईवेट टैक्सी को हॉयर करके आया जा सकता है। यह एयरपोर्ट, देश के कई शहरों से नियमित उड़ानों के द्वारा जुड़ा हुआ है।