गीता प्रेस एक प्रसिद्ध प्रेस है जो पुराने हिंदू ग्रंथों और शिक्षाओं के प्रकाशन के लिए जाना जाता है। इस प्रेस को 1920 में स्थापित किया गया था। गोरखपुर में एक छोटे से किराये के कमरे में तीन मशीनों और मुट्ठी भर लोगों ने इसे प्रकाशित करना शुरू किया था।
प्रेस के वर्तमान स्वरूप का 1955 में भारत के पहले राष्ट्रपति ने उद्घाटन किया था। मेन रेलवे स्टेशन से 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गीता प्रेस आसानी से पंहुचा जा सकता है। गीता प्रेस आज भी गीता और हिन्दू धार्मिक पुस्तकों के लिए सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications