इंदिरा पॉइंट, भारत का दक्षिण बिंदु निकोबार द्वीप के ग्रेट निकोबार द्वीप में स्थित है।यह स्वतंत्र भारत का दक्षिण बिंदु है, जिसे बड़े उत्साह से भारत से कई सैलानी देखने आते हैं। इसका नाम भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के नाम पर रखा गया है, 1972 के बाद इस दक्षिण बिंदु के भव्य लाइट हाउस को देखने आते पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है।
लाल और सफ़ेद धारियों से आलंकृत और हैलिप्ड से बना यह भव्य लाइट हाउस बहुत आकर्षक है। 2004 में आई सुनामी से भले ही यह थोड़ा सा क्षतिग्रस्त हो गया, पर अब भी यह भारत होते हुए मलेशिया और मलक्का जाती कई समुंद्री जहाजों को रौशनी प्रधान करता है।
यह एक मात्र लाइट हाउस है जो सैलानियों के लिए खुला है और इसकी रेंज 16 नौटिकल मील तक की है। यहाँ से आस पास का दृश्य उतना ही सुन्दर दिखता है जितना कि पूरा अंड़मान और निकोबार द्वीप।