Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » ग्रेट निकोबार, निकोबार द्वीप समूह » मौसम

ग्रेट निकोबार, निकोबार द्वीप समूह मौसम

समुंद्री तट पर बसे थाईलैंड और सिंगापूर जैसे देशों कि तरह अंड़मान निकोबार द्वीप के मौसम में भी पूरे साल कोई खास बदलाव नहीं आता। पर फिर भी इस द्वीप को देखने का सब से बढ़िया समय अक्टूबर और मई के बीच है, जब यहाँ वार्षिक पर्यटक महोत्सव आयोजित किया जाता है। यह मानसून के अंत का वातावरण तापमान में गिरावट लाता है और समुन्द्र का साफ पानी और सुहाना मौसम सैलानियों को तटों पर अपना समय बिताने के लिए मजबूर करता है। मौनसून के बाद यहाँ का तापमान  24 से 32 डिग्री हो जाता है और सर्दियों में इसमें 1 या 2 डिग्री कि गिरावट आ जाती है। पर यहाँ कि गर्मियां बहुत नम होती है। 

गर्मी

गर्मियों में यहाँ तापमान काफी नम रहता है। गर्मियों में यहाँ का तापमान 32 से 36  डिग्री हो जाता है, जो ईकवेटर की गर्मियों के बराबर है। भीषण गर्मी के कारण सैलानी यहाँ आना नही पसंद करते हैं।

मानसून

मई महीने के तुरंत बाद, अंड़मान निकोबार और पोर्ट ब्लैर में थोड़ी से वर्षा होती है। यहाँ औसद वार्षिक वर्षा 3000 मिली मीटर दर्ज की जाई है। मानसून में यहाँ का तापमान 24  डिग्री तक हो जाता है।                    

सर्दी

सर्दियों में दिन का तापमान 24 से 30 डिग्री दर्ज किया गया है, जिस्से अनुमान लगाया जा सकता है की यहाँ सर्दी ज्यादा नहीं पड़ती। पर रात में मौसम बहुत सुहावना हो जाता है।