Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » गुलमर्ग » मौसम

गुलमर्ग मौसम

गुलमर्ग जाने का सब से बेहतरीन समय मार्च और अक्टूबर के बीच है। इस मौसम में आप गुलमर्ग की खूबसूरती ही नहीं बल्कि भारी बर्फ बारी के बाद आयोजित किये जाने वाले विंटर स्पॉर्ट्स का भी मज़ा ले सकते हैं।

गर्मी

गुलमर्ग की गर्मियां बहुत मधुर है। गर्मियां मार्च से लेकर मई तक रहती है। गर्मियों में यहाँ का तापमान १३ से २९ डिग्री रहता है जिसके कारण यहाँ कई सैलानी आते हैं।

मानसून

गुलमर्ग में वर्षा जुलाई में शुरू होकर अक्टूबर तक रहती है। यहाँ वर्षा काफी कम होती है। अगर आप मानसून में गुलमर्ग जाएँ तो रैन कॉट और छाता ले जाना न भूलें।

सर्दी

गुलमर्ग में सर्दी नवम्बर से लेकर फरवरी महीने तक पडती है। इस मौसम में यहाँ तापमान २ से ९ डिग्री के बीच रहता है। सर्दियों में यहाँ भारी बर्फ बारी होती है। इस शेत्र में बर्फ ड्रिफ्ट 12 मीटर दर्ज की जाई है। यह मौसम ऐडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए उत्तम है। भारी बर्फ बारी में सैलानी स्कींग करने ही नहीं बल्कि बर्फ से खेलने भी आते हैं।