Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » गुना » मौसम

गुना मौसम

फरवरी मध्य से मार्च मध्य का मौसम गुना में सबसे ज्यादा खुशगवार रहता है। बसंत का मौसम होने के कारण पूरा गुना खूबसूरत और खुशनुमा हो जाता है। इस एक महीने के दौरान अगर आप गुना घूमने जाएंगे तो यहां के मौसम का अच्छे से मजा ले पाएंगे।

गर्मी

गुना में गर्मी का मौसम मार्च से शुरू होता है और मई तक रहता है। शुष्क उष्णकटिबंधीय जलवायु होने के कारण ग्रीष्म ऋतु में मौसम काफी गर्म रहता है। इस दौरान गर्मी अपने चरम पर होती है और तापमान 48 डिसे तक पहुंच जाता है। वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिसे तक रहता है।

मानसून

जून से सितंबर तक गुना में बरसात का मौसम रहता है और इस दौरान तापमान में काफी गिरावट आ जाती है। अगर आप चाहें तो इस मौसम में भी यहां घूम सकते हैं, क्यों इस स्थान पर भारी वर्षा नहीं होती है। पूरे बरसात के दौरान गुना का तापमान औसत ही बना रहता है।

सर्दी

अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर और जनवरी में गुना में ठंड पड़ती है। यहां की ठंड असाहनीय नहीं होती है। न्यूनतम तापमान जहां 10 डिसे रहता है, वहीं अधिकतम तापमान 27 डिसे तक पहुंच जाता है। चूंकि इस दौरान मौसम काफी खुशनुमा रहता है, इसलिए यह समय गुना घूमने के लिए आदर्श माना जाता है।