Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » गुंटूर » मौसम

गुंटूर मौसम

गुंटूर की यात्रा का सबसे अच्‍छा समय अक्‍टूबर, नबंवर, दिसम्‍बर, जनवरी और फरवरी के दौरान होता है। इन महीनों के दौरान, मौसम में ठंडक रहता है। हल्‍की गुनगुनी धूप में गुंटूर की सैर आसानी से की जा सकती है। इस मौसम में तापमान बहुत ज्‍यादा कम नहीं रहता है। शाम और रात, दिन की अपेक्षा ठंडे होते है। पर्यटकों को इस मौसम में गर्म कपड़े साथ लाने की सलाह दी जाती है।

गर्मी

गुंटूर में गर्मी का मौसम, बेहद गर्म, शुष्‍क और आर्द्र रहता है। यहां गर्मियां फरवरी के अंत से जून के अंत तक पड़ती है। गर्मियों के दौरान तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। अप्रैल और मई में सबसे भयानक गर्मी पड़ती है। गर्मी के महीनों में गुंटूर की यात्रा न करें।

मानसून

गुंटूर में जुलाई, अगस्‍त और सितम्‍बर के महीनों में बारिश होती है। यह क्षेत्र, उष्‍णकटिबंधीय जलवायु वाला है। बारिश के बाद के दौर में यहां हल्‍की फुहार होती है। अक्‍टूबर और नबंवर के महीने में यहां रिमझिम फुहार गिरती है। मानसून के दिनों में यहां तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहता है।

सर्दी

गुंटूर में सर्दियों का मौसम दिसम्बर से फरवरी तक रहता है। जनवरी यहां का सबसे ठंडा महीना होता है। इस अवधि में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहता है। यहां शाम, दिन की अपेक्षा ज्‍यादा ठंडी रहती है।