Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » गुड़गांव » आकर्षण » किंगडम ऑफ ड्रीम्स

किंगडम ऑफ ड्रीम्स, गुड़गांव

112

गुड़गांव का किंगडम ऑफ ड्रीम्स सबसे ज्यादा चर्चित पर्यटन स्थल है। यह गोल्डन ट्राइएंगल के सबसे ज्यादा सुगम स्थान पर स्थित है, जिससे आगरा, दिल्ली और जयपुर से यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।  यह एक असाधारण मंच है, जहां देश की कला, संस्कृति, भोजन, धरोहर और दूसरे प्रदर्शन कला देखी जा सकती है। साथ ही यहां आधुनिक तकनीकों से किए गए बेहतरीन कामों को भी देखा जा सकता है। 29 जनवरी, 2010 में स्थापित किंगडम ऑफ ड्रीम्स लीशर वेली पार्क के पास ही स्थित है। इससे कई बॉलीवुड स्टार भी जुड़े हुए हैं।

किंगडम ऑफ ड्रीम्स सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी खूब आकर्षित करता है। यहां भारत की परंपरागत और आधुनिक संस्कृति को बड़े ही रोचक ढंग से प्रस्तुत किया जाता है। इनमें शिल्प, संगीत समारोह, नाटक, कार्निवाल, स्ट्रीट डांस और पौराणिक कथाओं की प्रदर्शनी प्रमुख है।

यहां के नौटंकी महल और शोशा थियेटर में कला के विभिन्न रूपों प्रस्तुत किया जाता है। वहीं कल्चर गली में भारतीय भोजन और हस्तशिल्प को प्रदर्शित किया जाता है। नौटंकी महल में 835 लोग एक साथ बैठ सकते हैं और यहां बॉलीवुड गाने, शो और थियेटर का आयोजन किया जाता है। भारतीय सिनेमा के शो को यहां बेहद अद्भुत और रोमांचक ढंग से पेश किया जाता है। सृजनात्मकता और तकनीक का मिश्रण अलग ही तरह का एहसास पैदा करता है।

यहां के स्वचलित छड़, हाइड्रॉलिक स्टेज और मैट्रिक्स साउंड सिस्टम से आप रोमांचित हुए बिना नहीं रह सकेंगे। महाराजा शराबघर और नौटंकी महल में यहां आने वालों के लिए विशेष व्यवस्था भी की जाती है। इंटरवल के दौरान उन्हें चाय-नाश्ता भी दिया जाता है।

शो शा थियेटर में अत्याधुनिक तकनीक के साथ राम लीला और कृष्ण लीला जैसी पौराणिक कहानियों का प्रदर्शन किया जाता है। यहां पूरे धूमधाम के साथ मॉक वेडिंग का भी आयोजन किया जाता है। बेहतरीन पहनावे और गजब की नृत्यकला के जरिए भारतीय महाकाव्यों को शानदार ढंग से प्रस्तुत किया जाता है। साथ ही यहां टैलेंट हंट का भी आयोजन किया जाता है। शो शा चारों ओर से ढंका हुआ है और यहां 350 लोग बैठ सकते हैं।

कल्चर गली एक वातानुकूलित ठाठदार जगह है। यहां आप भारतीय संस्कृति और भोजन को करीब से अनुभव कर सकते हैं। साथ ही यह शॉपिंग का भी बेहतरीन विकल्प मुहैया कराता है। आप यहां गोवा के बार, केरल की संस्कृति, राजस्थान का शाही अंदाज और पंजाब के ग्रामीण जीवन को एक ही जगह पर देख सकते हैं।

यह भारत को समृद्ध विरासत और वास्तुशिल्प के साथ प्रस्तुत करता है। आप चाहे तो यहां के परफॉर्मर के साथ बातचीत भी कर सकते हैं। खाने के शौकीन लोग यहां भारत के 14 राज्यों के शानदार व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं। यहां मेहखाना बार और केरल बार नाम से दो महंगे शराबखाने हैं। कल्चर गली एक लाख वर्ग फिट से भी ज्यादा क्षेत्र में फैला हुआ है।

आईआईएफ बज कैफे आईआईएफए की तर्ज पर बना है और यहां वैसी ही साज-सज्जा, स्तंभ, संगीत और स्पेशल इफेक्ट देखने को मिलते हैं। यह एक बॉलीवुड आधारित रेस्टो-बार है, जहां आप मूवी कास्टूम, पोस्टर, आईआईएफए अवॉर्ड और दूसरे बॉलीवुड ममेंटो देख सकते हैं।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
01 Jun,Mon
Return On
02 Jun,Tue
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
01 Jun,Mon
Check Out
02 Jun,Tue
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
01 Jun,Mon
Return On
02 Jun,Tue