Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » गुड़गांव » मौसम

गुड़गांव मौसम

गुड़गांव में हर मौसम अपने चरम पर रहता है। यहां भीषण गर्मी पड़ने के साथ-साथ कड़ाके की ठंड भी पड़ती है। अक्टूबर से मार्च के बीच गुड़गांव घूमना सबसे अच्छा रहता है।

गर्मी

अप्रैल से जुलाई मध्य में यहां गर्मी का मौसम रहता है। मई-जून में यहां तापमान 49 डिसे के आसपास पहुंच जाता है। इस दौरान गुड़गांव जाने से बचना चाहिए।

मानसून

गुड़गांव में बरसात का मौसम जुलाई से शुरू होता है और सितंबर मध्य तक रहता है। यहां हर साल औसतन 714 मिमि वर्षा होती है। बरसात के दौरान यहां आद्रता बहुत होती है, इसलिए यह मौसम घूमने के लिए अच्छा नहीं रहता है।

सर्दी

ठंड का मौसम नवंबर मध्य से शुरू होता है। दिसंबर आते-आते ठंड अपने शबाब पर होती है, जो कि जनवरी तक जारी रहती है। इस दौरान यहां तापमान 4 डिसे तक पहुंच जाता है। यहां ठंड का मौसम मार्च तक रहता है और अगर आप इस मौसम में यहां जा रहे हैं, तो गर्म कपड़े जरूर ले लें।