Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» गुड़गांव

गुड़गांव - भारत का तेजी से उभरता व्यवसायिक शहर

131

हरियाणा का सबसे बड़ा शहर गुड़गांव को राज्य की आर्थिक और औद्योगिक राजधानी समझा जाता है। यह शहर दिल्ली से 30 किमी दक्षिण में है। दिल्ली के चार उपग्रह शहरों में से एक गुड़गांव राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) का हिस्सा है। यहां नया गुड़गांव और पुराना गुड़गांव नाम से दो शहर है और दोनों में बड़ा फर्क देखने को मिलता है।

पुराना गुड़गांव में बुनियादी ढांचें का विकास नहीं हो पाया है और यह काफी भीड़ भरा भी है। वहीं नया गुड़गांव में आप आसमान को छूती इमारतें और सुनियोजित विकास देख सकते हैं। भारत में प्रति व्यक्ति आय के मामले में चंडीगढ़ और मुंबई के बाद गुड़गांव का तीसरा स्थान है।

गुड़गांव और आसपास के पर्यटन स्थल

दिल्ली से दक्षिण-पश्चिम में स्थित गुड़गांव पहले एक छोटा सा गांव था, जहां खेती होती थी। पर आज यहां की जनसंख्या और अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी है। अब तो पर्यटन के क्षेत्र में उछाल देखने को मिल रहा है। आज यहां एंबिएंस मॉल, सिटी सेंटर मॉल और प्लाजा मॉल सहित 80 से ज्यादा मॉल हैं। इनमें एंबिएंस मॉल को भारत का दूसरा सबसे बड़ा मॉल माना जाता है। सेक्टर-29 स्थित लीशर वेली पार्क और किंगडम ऑफ ड्रीम्स सहित यहां ऐसे कई पार्क हैं, जहां आप फुरसत के पल बिता सकते हैं। यहां के अन्य आकर्षणों में अप्पू घर, सुल्तानपुर पक्षी अभ्यारण्य, पटौदी महल आदि भी महत्वपूर्ण है।

गुड़गांव- बुनियादी ढांचा

बात ज्यादा पुरानी नहीं है जब गुड़गांव दिल्ली का एक पिछड़ा उपनगर हुआ करता था, पर आज यहां लाखों लोग रहते हैं। अब यहां बड़ी-बड़ी कंपनियों के चमचमाते ऑफिस देखे जा सकते हैं। खासतौर से रीयल एस्टेट के क्षेत्र में जबर्दस्त उछाल देखने को मिला है।

कभी गुड़गांव खेती करने वाला एक छोटा सा गांव हुआ करता था, पर रीयल एस्टेट के कारण इसकी जनसंख्या और अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी। डीएलफए ग्रुप ने यहां स्थानीय लोगों के स्वामित्व वाले फर्म्स लाए, जिससे रोजगार के नए अवसर खुले। तेजी से हुए शहरीकरण ने गुड़गांव के कई किसानों को करोड़पति बना दिया, क्योंकि उन्होंने प्राइवेट प्रॉपर्टी डेवलपर्स को अपने जमीन बेच दी।

रीटेल भी गुड़गांव का एक बड़ा उद्योग है, जहां 43 माल है। इसमें से एक तो भारत का सबसे बड़ा मॉल हुआ करता था, लेकिन अब केरल के कोचीन स्थित लुलु शॉपिंग मॉल भारत का सबसे और एशिया का तीसरा सबसे बड़ा मॉल है। साथ ही गुड़गांव भारत का तीसरा सबसे ज्यादा मॉल वाला शहर है। दिल्ली से कुछ ही दूर पर स्थित यह शहर औद्योगिक गतिविधियों का भी महत्वपूर्ण केन्द्र है।

यहां कई मल्टीनेशनल और नेशनल कंपनियों ने अपने मुख्यालय खोले हैं। वैसे गुड़गांव राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पड़ता है, पर यह शहर हरियाणा राज्य के अंतर्गत आता है। बुनियादी ढांचे का बेहतरीन विकास होने के कारण अक्सर गुड़गांव उद्योगपतियों की पहली पसंद हुआ करता है।

घूमने का सबसे अच्छा समय

गुड़गांव में पूरे साल पर्यटक आते हैं। हलांकि गुड़गांव में छुट्टी बिताने का सबसे अच्छा समय ठंड का होता है। इस दौरान यहां का मौसम काफी खुशगवार होता है और यह समय इस जगह को घूमने व अन्य एक्टिविटी के लिए आदर्श होता है। ठंड के समय आप गर्मी से परेशान हुए बिना ऑउटडोर एक्टिविटी का आनंद ले सकते हैं।

कैसे पहुंचे

सड़क और रेल मार्ग से गुड़गांव अच्छे से जुड़ा हुआ है। 10 किमी दूर दिल्ली का इंदिरा गांधी नेशनल एयरपोर्ट यहां का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट है। यह गुड़गांव को देश के बाकी हिस्सों के साथ-साथ विश्व से भी जोड़ता है।

 

गुड़गांव इसलिए है प्रसिद्ध

गुड़गांव मौसम

घूमने का सही मौसम गुड़गांव

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें गुड़गांव

  • सड़क मार्ग
    गुड़गांव में नियोजित सड़क परिवहन व्यवस्था है। राज्य पथ पविहन की बसें गुड़गांव को दिल्ली व अन्य शहरों से जोड़ती हैं। इसके अलावा अगर आप चाहें तो टैक्सी और ऑटो रिक्शा का सहारा भी ले सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    गुड़गांव रेलवे स्टेशन शहर से एकदम किनारे में है। यह रेलवे स्टेशन एक ओर जहां रेवाड़ी को जोड़ता है, वहीं दूसरी ओर यह दिल्ली छावनी से जुड़ा हुआ है। गुड़गांव के पास का प्रमुख रेलवे स्टेशन दिल्ली और फरीदाबाद में है। इसी के जरिए गुड़गांव देश के बाकी हिस्सों से जुड़ा हुआ है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    इंदिरा गांधी नेशनल एयरपोर्ट गुड़गांव से सिर्फ 10 किमी दूर है। यह एयरपोर्ट गुड़गांव को देश के बाकी हिस्सों के साथ-साथ विश्व से भी जोड़ता है। दिल्ली से गुड़गांव के लिए ढेरों फ्लाईट है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
18 Apr,Thu
Return On
19 Apr,Fri
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
18 Apr,Thu
Check Out
19 Apr,Fri
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
18 Apr,Thu
Return On
19 Apr,Fri