मानसून हाजो की यात्रा के लिए सबसे अच्छा मौसम है। वर्षा के कारण शहर हरियाली से ढंका रहता है – जो इस शहर को और खूबसूरत बनाता है। इस मौसम में तापमान स्थिर रहता है, और मानसून के कारण वातावरण में नमी कम हो जाती है। वर्षा के बावजूद, मानसून में हाजो की यात्रा में कोई मुश्किल नहीं आएगी।
गर्मियों के महीनों में हाजो का वातावरण काफी गर्म और नम हो जाता है। गर्मियों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गर्मियों की शुरुआत मार्च के महीने में होती है और मई महीने तक रहती है। वर्षा गर्मियों के महीनों में शुरु हो सकती है।
वर्षा जून महीने में शुरु होकर अगस्त महीने तक रहती है। वैसे तो वर्षा गर्मियों के महीनों में शुरु हो जाती है, पर मानसून में यह अपने शिखर पर पहुंचती है, इस मौसम में भारी और मूसलाधार वर्षा होती है। भारी वर्षा के बावजूद, हर साल इस शहर को एक नया रूप मिलता है जो इसे और अधिक सुंदर बना देता है।
हाजो में सर्दियां बहुत सुखद और लंबे समय के लिए रहती हैं। सर्दियों की शुरुआत नवंबर के महीने में होती है और फरवरी महीने तक रहती हैं। सर्दियों में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह इस धार्मिक शहर की यात्रा करने के लिए एक सुखद समय है।