Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » हम्पी » मौसम

हम्पी मौसम

सर्दियों का मौसम यूनेस्को के इस विश्व विरासत स्थल को देखने का सबसे अच्छा समय है। सितंबर से लेकर फरवरी तक पर्यटन अपनी चरम सीमा पर होता है, जब हम्पी में कई समारोह मनाए जाते हैं।

गर्मी

मार्च से मई तक: हम्पी में ग्रीष्मकाल काफी शुष्क और गर्म रहता है और अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री तक बढ़ जाता है। गर्मियों का गर्म और शुष्क मौसम पर्यटकों द्वारा पसंद नहीं किया जाता।

मानसून

जून से अगस्त तक: मानसून में हम्पी में अच्छी बारिश होती है और इस मौसम में कई पर्यटक इस स्थान की सैर करने आते हैं।

सर्दी

सितंबर से लेकर फरवरी तक: सर्दियों के मौसम में हम्पी का मौसम बहुत शांत और सुखद बना रहता है। सर्दियों में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक गिर सकता है जबकि दिन का तापमान 30 डिग्री तक बढ़ सकता है।