Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » हरसिल » मौसम

हरसिल मौसम

इस सुन्दर पहाड़ी इलाके को घूमने के लिए अप्रैल से जून या सितम्बर से नवम्बर के महीने को सबसे अच्छा माना जाता है।

गर्मी

(अप्रैल से जून): हरसिल में अप्रैल का महिना गर्मी की शुरुआत लाता है जो जुलाई तक रहता है। इस मौसम के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और 10 डिग्री सेल्सियस देखा गया है। इस मौसम में भारी मात्रा में पर्यटक यहाँ आते हैं क्योंकि मौसम सुहाना होता है। हालाँकि, पर्यटकों को अपने साथ गर्म कपड़े रखने की सलाह दी जाती है।

मानसून

(जुलाई से अगस्त): इस मौसम में पर्यटकों को यहाँ आने की सलाह नहीं दी जाती है ताकि लैंडस्लाइड से बंद पड़े रास्तों से बचा जा सके। हालाँकि, इस जगह की ख़ूबसूरती का मज़ा इस मौसम में ही उठाया जा सकता है।

सर्दी

(अक्टूबर से फरवरी): हरसिल में ठण्ड का मौसम अक्टूबर से शुरू होकर फरवरी तक चलता है। इस मौसम के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और 0 डिग्री सेल्सियस देखा गया है। इस मौसम के दौरान यहाँ भारी बर्फबारी होती है।