Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» हासन

हासन पर्यटन – होयसाल राजाओं की विरासत का शहर

11

चन्ना कृष्णप्पा नाइक द्वारा 11वीं शताब्दी में स्थापित हासन शहर कर्नाटक के हासन जिले का मुख्यालय है। स्थानीय देवी हासनअम्बा के नाम पर नामित यह जिला कर्नाटक की स्थापत्य कला की राजधानी है। होयसाल राजाओं की समृद्ध संस्कृति को पूरे जिले में देखा जा सकता है।

11वीं से 14वीं शताब्दी के बीच होयसाल वंश ने तत्कालीन राजधानी द्वार समुद्र से शासन किया। हासन जिले में हालेबिद के आसपास आज भी अवशेष देखे जा सकते हैं। हलाँकि इस वंश के शासक जैन धर्म के अनुयायी थे लेकिन पूरे क्षेत्र में भगवान शिव के मन्दिर फैले हैं। अपने ऐतिहासिक महत्व के लिये जाना जाने वाला हासन अब एक शहर है जो बड़ी तेजी से विकसित हुआ है।

यह 157000 लोगों की जनसंख्या के साथ 26.5 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला है।

शहर के बारे में कुछ तथ्य

हासन जिला मलनाड और मौदान इलाके में पड़ता है और पूरे क्षेत्र में बहुत ही मनमोहक जलवायु होती है। हासन शहर में गुनगुनी सुबहें और शामें ठंडी होती हैं। राजधानी शहर बैंग्लोर से 187 किमी की दूरी पर यह शहर 79 प्रतिशत साक्षरता के लिये गर्व करता है और यहाँ पर मलनाड कॉलेज ऑफ इन्जीनियरिंग, श्री धर्मस्थला मन्जूनाथ कॉलेज ऑफ आयुर्वेद आदि जैसे सर्वश्रेष्ठ स्कूल और कॉलेज स्थित हैं।

हलाँकि यहाँ की आधिकारिक भाषा कन्नड़ है लेकिन अंग्रजी और हिन्दी में संवाद असमान्य बात नहीं है। कृषि यहाँ का मुख्य व्यवसाय है और अर्थव्यवस्था का प्रमुख हिस्सा है। इसके साथ-साथ मैसूर मिनरल्स के माध्यम से क्रोमाइट खनन भी अर्थव्यवस्था में भागीदार होता है।

हासन भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के मास्टर कन्ट्रोल सुविधा का मुख्यालय है।

हासन कैसे पहुँचें

हासन सड़क और रेल मार्गों से आसानी से पहुँचा जा सकता है और यह शहर राज्य के अन्य भागों से भली-भाँति जुड़ा है। निकटतम हवाईअड्डे मैंग्लोर (115 किमी) और बैंग्लोर (187 किमी) में स्थित हैं इसलिये इस शहर तक पहुँचना बहुत आसान है।

हासन और इसके आसापास के आकर्षण – हासन के पर्यटक स्थल

हासनअम्बा मन्दिर क्षेत्र की स्थानीय संस्कृति को भव्यता से प्रदर्शित करता है और तीर्थयात्रियों तथा पर्यटकों में समान रूप से लोकप्रिय है।

बेलूर, हालेबिद, श्रवणबेलागोला और गोरूर बाँध कुछ लोकप्रिय पर्यटक स्थल हैं। हासन शहर में ठहरने में कोई परेशानी नहीं होती क्योंकि यह अपने 3 सितारा से लेकर 5 सितारा होटलों की क्षमता के कारण भारी संख्या में आने वाले पर्यटकों को समाहित करने में सक्षम है। अगर आप कर्नाटक राज्य के इतिहास और संस्कृति के बारे में जानने की इच्छा रखते हैं तो आपको हासन ही आना चाहिये।

हासन इसलिए है प्रसिद्ध

हासन मौसम

घूमने का सही मौसम हासन

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें हासन

  • सड़क मार्ग
    हासन बैंग्लोर, मैसूर, मैंग्लोर, मदिकेरी और चिकमंग्लूर जैसे कई शहरों और कस्बों से केएसआरटीसी (कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निंगम) की बसों द्वारा जुड़ा है। निजी बसें भी हासन और आसपास के शहरों और कस्बों के बीच चलती हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    हासन का अपना रेलवे स्टेशन शहर के केन्द्र से 2 किमी की दूरी पर है। हासन रेलवे स्टेशन बैंग्लोर, मैसूर, मैंग्लोर जैसै प्रमुख शहरों और आसपास के कस्बो से भलीभाँति जुड़ा है। यहाँ पहुँचने के बाद पर्यटक आसपास के स्थानों के लिये टैक्सी या कैब किराये पर ले सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    हासन का अपना कोई हवाईअड्डा नहीं है लेकिन 207 किमी की दूरी पर स्थित बैंग्लोर अन्तर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा सबसे नजदीक है। यहाँ से घरेलू तथा अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानों की सेवायें उपलब्ध हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
18 Apr,Thu
Return On
19 Apr,Fri
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
18 Apr,Thu
Check Out
19 Apr,Fri
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
18 Apr,Thu
Return On
19 Apr,Fri