अक्टूबर से मार्च के बीच का समय हासन आने के लिये आदर्श होता है। मॉनसून में भारी बारिश तथा गर्मियों में गर्म मौसम के कारण यहाँ आने से बचना चाहिये।
(मार्च से मई) गर्मियों के दौरान हासन का मौसम काफी गर्म होता है। दिन के समय तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ जाती है और रात में 20 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। हासन में अप्रैल का महीना सबसे गर्म होने के कारण पर्यटक आने से कतराते हैं।
(जून से सितम्बर) हासन में मॉनसून के दौरान भारी बारिश होती है इसलिये यात्री इस दौरान यहाँ आना पसन्द नहीं करते क्योंकि बाहरी गतिविधियाँ संम्भव नहीं हो पाती हैं।
(अक्टूबर से फरवरी) हासन को अपने सर्दियों के सुहाने और ठंड मौसम पर गर्व रहता है। सर्दियों के दौरान अधिकतम तापमान 24 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। सर्दियों में सुहावने मौसम के कारण पर्यटक भारी संख्या में हासन आते हैं।