घंगरिया, हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के रास्ते पर पड़ने वाला एक छोटा और सुंदर सा पुरवा है। इस पुरवे को गोविन्दधाम के नाम से भी जाना जाता है। ये स्थान हिमालय पर्वतमाला में समुद्र स्तर से 3049 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ये जगह ट्रेकिंग करने वालों के लिए हेमकुंड और फूलों की घाटी के बीच के आधार शिविर के रूप में कार्य करती है। यहाँ आने वाले पर्यटक ट्रेकिंग मार्ग द्वारा गोविंदघाट से घंगरिया तक पहुँच सकते हैं आपको बताते चलें की ये यहाँ के सबसे मुश्किल मार्गों में से एक है।यहाँ आने वाले यात्री यहाँ तक जाने के लिए घोड़ों और खच्चरों को भी ले सकते हैं। साथ ही यहाँ कई सारे होटल और रेस्तरां भी हैं जहां पर्यटकों के आराम की व्यवस्था है।



Click it and Unblock the Notifications