Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » होगेनक्कल » मौसम

होगेनक्कल मौसम

होगेनक्कल की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय अक्तूबर से मार्च के बीच का होता है जब नदी न तो सूखी होती है और न ही ओवरफ्लो होती है। मौसम सुखद होता है और नदी बोटिंग के लिए सुरक्षित होती है। रोमांचक गतिविधियों जैसे कोरेकल्स बोटिंग और मेलागिरी हिल्स में ट्रैकिंग आदि के लिए भरपूर अवसर और प्राकृतिक सुंदरता के साथ यह जगह पर्यटकों के लिए एक अद्भुत अनुभव प्रदान करता है।

गर्मी

होगेनक्कल में गर्मियाँ गर्म होती है लेकिन झुलसाने वाली नहीं होती हैं। आमतौर पर ये मार्च से मई तक होती हैं और तापमान 24डिग्री से. से 24डिग्री से. के बीच होता है। गर्मी के कारण अधिकतर पर्यटक गर्मियों के दौरान होगेनक्कल की यात्रा से बचते हैं।

मानसून

होगेनक्कल में मानसून आमतौर पर जून से अगस्त तक होता है। घने जंगलों से घिरा और नदी किनारे स्थित गाँव होने के कारण इन महीनों में होगेनक्कल प्रकृति प्रेमियों के लिए एक आनंद बन जाता है। नदियाँ उच्च और पराक्रमी हो जाती हैं और बारिश में भीगते हुए जंगल एक सुंदर लगते हैं। हालांकि, कई पर्यट कइस दौरान यहाँ की यात्रा नहीं करते हैं।

सर्दी

होगेनक्कल में सर्दियाँ सुखद होती हैं। आमतौर पर तापमान 13डिग्री से. तक नीचे और 27डिग्री से. तक ऊपर पहुँच जाता है। इस समय होगेनक्कल में में अधिकतम पर्यटक देखे जा सकते हैं।