दूसरे महानगरों की तरह ही पश्चिम बंगाल में स्थित हावड़ा कोलकाता का ट्विन सिटी है। वैसे तो यह एक औद्योगिक शहर है पर यहां फिजा में मौजूद रूमानियत इस अलग स्थान देती है। हावड़ा चार पुल के जरिए कोलकाता से जुड़ा हुआ है। यह पुल हैं- विवेकानंद, विद्यासागर, हावड़ा और निवेदिता।
इनमें से किसी भी पुल पर चलने का एहसास कुछ अलग होता है और इन पर से गंगा नदी के साथ-साथ जहाज और छोटे नावों का नजारा मंत्रमुग्ध कर देने वाला होता है। ये सभी पुल अपने आप में बेहद विशिष्ट हैं। विद्यासागर पुल केबल के सहारे बना है और अपनी भव्यता और ऊंचाई के लिए जाना जाता है, वहीं हावड़ा पुल एक कैंटलेवर ब्रिज है।
हावड़ा और आसपास के पर्यटन स्थल
बॉटनिकल गार्डन या अचार्य जगदीश चंद्र बोस इंडियन बॉटनिकल गार्डन हावड़ा का सबसे चर्चित पर्यटन स्थल है। 109 हेक्टियर में फैला यह गार्डन शिबपुर में स्थित है और यहां पौधों की 12 हजार से ज्यादा प्रजातियां देखी जा सकती है। यहां के विशाल बरगद के पेड़ को विश्व में सबसे बड़ा माना जाता है। यह पेड़ कई इलाकों में फैला हुआ है। यहां की संतरागाछी झील में ढेरों प्रवासी पक्षी आते हैं और यह जगह फोटोग्राफरों के बीच काफी चर्चित है।
अपनी बनावट के कारण हावड़ा ब्रिज एक मनमोहक जगह है। हुगली नदी पर बना यह पुल कोलकाता को हावड़ा से जोड़ता है। साथ ही विद्यासागर सेतु भी इन दो शहरों को आपस में जोड़ता है। अवानी रीवरसाइड मॉल हुगली नदी के किनारे स्थित है और स्थानीय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है।
भोजन और उत्सव
दुर्गा पूजा का समय हावड़ा घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। यह त्योहार यहां बड़े उल्लास के साथ मनाया जाता है। दुर्गा पूजा, दशहरा, काली पूजा और दिवाली इस क्षेत्र के कुछ चर्चित त्योहार हैं। त्योहारी मौसम में बड़ी मात्रा में बंगाली मिठाई तैयार की जाती है और इसकी लोकप्रियता पूरे भारत में है। इनमें से संदेश और रस मलाई आपको पूरे शहर में कहीं भी मिल जाएगा। हिंदू त्योहार रामनवी के दौरान यहां के रामराजताला मंदिर में पूजा-अर्चना की जाती है।
प्राकृतिक रूप से खूबसूरत एक औद्योगिक शहर होने के साथ-साथ हावड़ा शिक्षा के गढ़ के रूप में भी विकसित हो रहा है। पूरे राज्य से यहां विद्यार्थी उच्च शिक्षा हासिल करने आते हैं। इससे शहर में छात्रों की संख्या में भी काफी इजाफा हुआ है।
वैसे तो यहां कई यूनिवर्सिटी है, पर इनमें से रामकृष्ण मिशन विद्यामंदिर और बंगाल इंजीनियरिंग एंड साइंस यूनिवर्सिटी प्रमुख है। इसके अलावा यहां का डॉन बोस्को हाई स्कूल को पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।
हावड़ा के पास सब के लिए कुछ न कुछ है। आपकी उम्र चाहे जो भी हो, शहर में एक दिन घूमने पर आपको शहर के बारे में काफी कुछ जानने को मिल जाएगा। कोलकाता आने वाले पर्यटकों के कारण हावड़ा पर्यटन में उछाल देखने को मिला है। यह एक ऐसी जगह है जहां से आप पश्चिम बंगाल के अन्य स्थानों पर जाने की योजना बना सकते हैं।
घूमने का सबसे अच्छा समय
ठंड के समय में हावड़ा घूमना सबसे अच्छा माना जाता है।
कैसे पहुंचें
पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों से हावड़ा सड़क और रेल मार्ग के जरिए अच्छे से जुड़ा हुआ है। साथ ही हावड़ा से दूसरे राज्यों के लिए भी ट्रेनें चलती हैं।