कर्नाटक स्थित मालपे एक प्राकृतिक पोर्ट है, जो उडुपी के पश्चिम में लगभग 6 कि.मी की दूरी पर स्थित है। यह कर्नाटक राज्य का एक महत्वपूर्ण बंदरगाह और मछली पकड़ने का क्षेत्र है। मालपे नगर में मोगविरा नाम का मछुवारा समाज रहता है, जिनकी आबादी यहां सबसे ज्यादा है। यहां के लोग ज्यादातर तुलू, कन्नड, कोकणी और ऊर्दू भाषा बोलते हैं। यह एक ऐसा तट है जहां चौबीस घंटे वाई फाई सेवा उपलब्ध है।
इस तट पर मछली पकड़ने का काम ज्यादा होता है। यह स्थल मुख्यत: अपने समुद्री तट के लिए ही जाना जाता है। पर्यटन के लिहाज से भी काफी ज्यादा महत्व रखता है, जिसकी गिनती उडुपी के लोकप्रिय पर्यनट स्थलों में होती है। इस लेख में जानिए मालपे अपने विभिन्न पर्यटन आकर्षणों के साथ आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।
मालपे बीच
PC- Neinsun
मालपे भ्रमण की शुरुआत आप यहां के प्रसिद्ध और मुख्य आकर्षण मालपे बीच से कर सकते हैं। यह भारत का पहला बीच है, जहां आपको चौबीस घंटे वाई फाई की सेवा मिलेगी। यह कर्नाटक का एक महत्वपूर्ण बंदरगाह और फिशिंग हार्बर भी है। यह समुद्री तट चट्टानी द्वीपों से घिरा हुआ है। पर्यटन के लिहाज से यह काफी महत्व रखता है, उडुपी आने वाले अधिकांश पर्यटक इस समुद्री तट पर आना ज्यादा पसंद करते हैं। एक रिफ्रेशिंग यात्रा के लिए आप इस स्थल का चुनाव कर सकते हैं। यहां आने का सबसे आदर्श समय अक्टूबर से लेकर जनवरी के मध्य का है।
सेंट मैरी आइलैंड
मालपे स्थित पर्यटन स्थलों में आप सेंट मैरी आइलैंड की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह एक आकर्षक द्वीप है, जिसे कोकोनट आइलैंड के नाम से भी जाना जाता है। यह द्वीप अरब सागर से निकले चार बड़ी चट्टानों की वजह से बना है। इसके अलावा इस द्वीप की गिनती कर्नाटक के चुनिंदा जूलॉजिकल मोनुमेंट में भी होती है। यह एक महत्वपूर्ण जियो टूरिज्म स्थल है। माना जाता है इस द्वीप की खोज 1948 में वास्को डी गामा ने की थी। एक शानदार अनुभव के लिए आप यहां की यात्रा कर सकते हैं।
वडभाण्डेश्वर
प्राकृतिक स्थलों के अलवा आप यहां धार्मिक स्थलों पर भी जा सकते हैं। मालपे के पास स्थित वडभाण्डेश्वर एक प्रसिद्ध मंदिर हैस जो भगवान श्रीकृष्ण के भाई बलराम को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण माधवाचार्य ने करवाया था, जिन्होंने प्रसिद्ध उडुपी श्रीकृष्ण मंदिर का बनवाया था। माना जाता है कि वडभाण्डेश्वर मंदिर के पास समुद्र किनारे माधवाचार्य को भगवान श्रीकृष्ण ने दर्शन दिए थे। इस स्थल पर भगवान सुब्रमण्य का एक मंदिर भी मौजूद है। इस मंदिर के दर्शन का सबसे अच्छा समय शाम का है, इस दौरान आप सूर्यास्त के अद्भुत दृश्यों को भी देख सकते हैं।
दरिया बहादूरगढ़
उपरोक्त स्थलों के अलावा आप दरिया बहादूरगढ़ द्वीप पर स्थित दरिया बहादूरगढ़ किले को भी देख सकते हैं। माना जाता है कि इस किले का निर्माण बसप्पा नाइक बिदानूर ने करवाया था। किले के पास कुछ मंदिर और एक पुरानी फैक्टरी मौजूद है। इतिहास की बेहतर समझ के लिए आप यहां आ सकते हैं। ऐतिहासिक और प्राकृतिक दृष्टि से द्वीप काफी ज्यादा मानये रखता है।
कैसे करें प्रवेश
मालपे, कर्नाटक के उडुपी जिले का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जहां आप परिवहन के तीनों साधनों की मदद से पहुंच सकते हैं। यहां का निकटवर्ती हवाईअड्डा मैंगलोर एयरपोर्ट है। रेल मार्ग के लिए आप उडुपी रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं। अगर आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों से भी पहुंच सकते हैं, बेहतर सड़क मार्गों से मालपे राज्य के छोटे-बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।