Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इस वीकेंड विशाखापट्टनम से बनाएं इन स्थलों का प्लान

इस वीकेंड विशाखापट्टनम से बनाएं इन स्थलों का प्लान

विशाखापट्टनम से टॉप 5 वीकेडं गेटवे । top 5 weekend getaways from visakhapatnam

आंध्र प्रदेश स्थित विशाखापट्टनम, भारत के चुनिंदा सबसे खास बंदरगाह शहरों में गिना जाता है। यहां एक पुराना शिपयार्ड और भारत के पूर्वी तट का एकमात्र प्राकृतिक बंदरगाह मौजूद है। पर्यटन की दृष्टि से विशाखापट्टनम एक खास शहर है, जो मुख्यत: अपने समुद्री तटों के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। भौगोलिक विशेषताओं के कारण इस शहर को कई म से भी संबोधित किया जाता है, जैसे 'सिटी ऑफ डेस्टिनी' और 'जूअल ऑफ द ईस्ट कोस्ट'। यहां के प्राकृतिक नजारों और समुद्री आबोहवा के बीच सुकून भरा समय बिताने के लिए विश्व भर से सैलानियों का आगमन होता है।

यहां घूमने-फिरने और देखने योग्य कई खास स्थल मौजूद हैं, लेकिन आज हम इस लेख में उन चुंनिदा जगहों का जिक्र करने जा रहे हैं, जहां का वीकेंड प्लान आप विशाखापटट्नम से बना सकते हैं। आइए जानते हैं ये स्थल आपको किस प्रकार आनंदित कर सकते हैं।

अराकू वैली

अराकू वैली

PC- Jagannathsrs

आप वीकेंड पर 114 कि.मी का सफर तय कर विशाखापटट्नम शहर से अराकू वैली का प्लान बना सकते हैं। अराकू वैली, विशाखापटट्नम जिले के अंतर्गत एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जहां की प्राकृतिक खूबसूरती को देखने के लिए सालभर पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। यहां की कुदरती खूबसूरती को देखकर इस पर्वतीय स्थल को आंध्र प्रदेश का ऊटी कहा जाता है। विभिन्न जनजातियों के निवास स्थान के साथ यह एख खूबसूरत घाटी है, जो पूर्वी घाट में स्थित है।

आप यहां की कुदरती खूबसूरती का लुत्फ उठाने के साथ-साथ कई तरह की एडवेंचर गतिविधियां का हिस्सा भी बन सकते हैं। इस घाटी के अंतर्गत अंनतगिरी और सुनकरीमेट्टा रिजर्व फॉरेस्ट भी आते हैं, जो अपनी जैव विविधता के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध हैं। एक शानदार अनुभव के लिए आप यहां का प्लान बना सकते हैं।

काकीनाडा

काकीनाडा

अराकू वैली के अलावा आप विशाखापटट्नम शहर से 152 कि.मी का सफर तय कर काकीनाडा का प्लान बना सकते हैं। काकीनाडा, वीकेंड के लिए काफी खास माना जाता है, जहां आप विभिन्न पर्यटन स्थलों के भ्रमण के साथ-साथ स्थानीय स्वादिष्ट व्यंजनों को स्वाद भी चख सकते हैं। यह शहर अपने खाजा नाम की स्वीट के लिए काफी प्रसिद्ध है, यहां आने वाले पर्यटक इस खास मिठाई को ट्राई करना काफी पसंद करता है। इस शहर में दक्षिण की कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। पर्यटन के लिहाज से यह एक खास गंतव्य है, जहां आप समुद्री आबोहवा का आनंद भी ले सकते हैं, यहां का काकीनाडा बीच काफी संख्या में दूर दराज के पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करता है।

इसके अलावा आप यहां के गांधीनगर पार्क की सैर का प्लान बना सकते हैं, पार्क के अंदर बुद्ध की प्रतिमा मुख्य आकर्षण का केंद्र है। इसके अलावा आप यहां से कोरिंगा वन्यजीव अभयारण्य की रोमांचक सैर का प्लान बना सकते हैं।

श्रीकाकुलम

श्रीकाकुलम

PC- Palagiri

इन सब के अलावा विशाखापटट्नम से वीकेंड पर 116 कि.मी का सफर तय श्रीकाकुलम की सैर का प्लान बना सकते हैं। श्रीकाकुलम राज्य का एक खूबसूरत शहर है, जो सांस्कृतिक और प्राकृतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। माना जाता है इस शहर बलराम (पौराणिक पात्र) ने बसाया था, हालांकि इस तथ्य में कितनी सच्चाई है, इसका सटीक प्रमाण नहीं मिलता है।

पर्यटन के लिहाज से यह एक शानदार स्थल है, जहां आप कई खूबसूरत स्थलों की सैर का प्लान बना सकते हैं। आप यहां अरसवल्ली, काविती, बरुवा, कलिंगपट्टनम, श्रीकुरमम आदि स्थलों को देख सकते हैं। आप यहां नागवल्ली नदी के मध्य स्थित गौतम बुद्ध की विशाल प्रतिमा देख सकते हैं।

लांबासिंगी

लांबासिंगी

PC- IM3847

विशाखापट्टनम से आप 101 कि.मी की दूरी पर स्थित खूबसूरत गांव लांबासिंगी की सैर का प्लान बना सकते हैं। लांबासिंगी राज्य का एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जिसे आंध्र प्रदेश का कश्मीर भी कहा जाता है। यहां का मौसम साल भर खुशनुमा बना रहता है, जहां का तामपान सर्दियों में कभी-कभी माइनस 2 भी चला जाता है। यह पहाड़ी गांवा समुद्र तल से 1000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

ठंडे मौसम के कारण यहां सेब जैसे फलों की खेती की जाती है। आप यहां के प्राकृतिक नजारों का जी भरकर आनंद उठा सकते हैं, इसके अलावा ट्रेकिंग जैसी रोमांचक गतिविधि का भी आनंद ले सकते हैं। एक शानदर अवकाश के लिए आप यहां जरूर आएं।

पडेरु

पडेरु

PC- Krishna.potluri

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप विशाखापट्टनम से 97 कि.मी का सफर तय कर वीकेंड पर पडेरू आ सकते हैं। यह राज्य का एक महत्वपूर्ण पहाड़ी नगर है, जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां के कुदरती नजारों का आनंद उठाने के लिए यहां दूर-दूर से सैलानियों का आगमन होता है। आप यहां के चाय के बागानों की सैर का प्लान बना सकते हैं।

यहां का पहाड़ी आकर्षण सैलानियों का काफी ज्यादा पसंद आता है, वीकेंड पर मौज मस्ती करने के लिए आप यहां का आ सकते हैं। परिवार व दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं।

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X