आंध्र प्रदेश राजकीय संग्रहालय की स्थापना हैदराबाद के तीसरे निजाम ने की थी। इस संग्रहालय में शहर के गौरवशाली अतीत की बेहतरीन झलक देखने को मिलती है। इस संग्रहालय को 1928 में खोला गया था और इसे इंडो-सारासेनिक स्टाइल में बनाया गया है, जो उस समय के उत्कृष्ट कलाकारी का जीता जागता उदाहरण है।
इस संग्रहालय को पब्लिक गार्डन के अंदर बनाया गया है और यहां हर दिन सैकड़े पर्यटक आते हैं। यहां एक ऐसी गैलरी है, जिसमें गौतम बुद्ध और उनके अनुयायियों की जिंदगी को दर्शाया गया है। यहां कुछ ऐसी दुर्लभ चीजें है जिनके बारे में कहा जाता है कि ये भगवान बुद्ध के समय की हैं।
संग्रहालय के अंदर चैंबर बने हुए हैं और हर चैंबर मानवीय सभ्यता के अलग-अलग चरणों को दर्शाता है। हर चैंबर में एक खास समय की वस्तु को प्रदर्शन के लिए रखा गया है। साथ ही यहां कुछ ऐसी भी गैलरी है, जो हिंदू और जैन धर्म को समर्पित है। इतना ही नहीं, यहां कई ऐसी चीजें भी रखी गई हैं, जिनका विशेष धार्मिक महत्व है।



Click it and Unblock the Notifications