हैदराबाद आने वाले पर्यटकों की सूचि में निजाम संग्रहालय का नाम जरूर होता है। यह संग्रहालय निजाम के महल का हिस्सा है और यहां पेटिंग, ज्वेलरी, गिफ्ट, हथियार और प्रचीन कार सहित ऐतिहासिक महत्व की कई चीजें रखी गई हैं। यहां प्रदर्शनी के लिए रखी गई ज्यादातर चीजें मूल रूप से निजामों को मिले उपहार हैं।
साथ ही कालांतर में उनके द्वारा एकत्रित की गई निशानियों को भी यहां रखा गया है। इसके अलावा आप यहां हैदराबाद के कई लैंडमार्क को चांदी में बने प्रतिरूप के तौर पर भी देख सकते हैं। इस संग्रहालय में देखने के लिए चीजों की कमी नहीं है।
यहां के लकड़ी और सोने से बने मुकुट, चांदी से बने नक्काशीदार परफ्यूम के बोतल, हीरे जड़े चांदी के कप और लकड़ी से बना लिखने का बक्सा देख कर आप रोमांचित हो उठेंगे। इतना ही नहीं, यहां का सिंगारदान, सोने का टिफिन बॉक्स और हाथी व महावत का चांदी से बनी मूर्ति बरबस ही ध्यान खींच लेती है। अगर आपको विंटेज कार में दिलचस्पी है तो आप यहां रॉल्स रॉयइस और जगुआर मार्क व्ही भी देख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications