Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » हैदराबाद » मौसम

हैदराबाद मौसम

ठंड के समय में न ही ज्यादा ठंड पड़ती है और न ही ज्यादा गर्मी, इसलिए यह मौसम हैदराबाद घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। हालांकि आप साथ में कुछ गर्म कपड़े जरूर रख लें, क्योंकि सुबह और शाम में यहां ठंड थोड़ी बढ़ जाती है।

गर्मी

गर्मी के समय हैदराबाद में तापमान 40 डिसे के आसपास पहुंच जाता है। इस मौसम में दिन के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। अगर आपने सावधानी नहीं बरती तो आप डिहाइड्रेशन का शिकार भी हो सकते हैं।

मानसून

हैदराबाद में बरसात का मौसम राहत का संदेश लेकर आता है। इस दौरान तापमान में काफी गिरावट आ जाती है। यहां बरसात का मौसम जून अंत से शुरू होकर सितंबर मध्य तक रहता है। इस दौरान यहां मुसलाधार वर्षा होती है। हालांकि बरसात का समय हैदराबाद घूमने के लिए अच्छा नहीं रहता है।

सर्दी

हैदराबाद में कड़ाके की ठंड नहीं पड़ती है। हालांकि सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक ज्यादा होती है। हल्के जैकेट और पुलओवर के जरिए ही यहां की ठंड से निपटा जा सकता है। यहां ठंड का मौसम नवंबर से शुरू होकर जनवरी के अंत तक रहता है। इस समय तापमान 19 डिसे के आसपास रहता है।