ईटानगर असम तथा बाकी देश से राष्ट्रीय राजमार्ग 51ए द्वारा भली-भाँति जुड़ा है। गुवाहाटी से नहरलगून के लिये उपलब्ध बस सेवा इस राजधानी शहर को सुलभ बनाती है। असम के बन्देरदेवा, उत्तरी लखीमपुर और तेजपुर जैसे स्थानों से भी ईटानगर के लिये बस सेवायें उपलब्ध हैं।