इवैंजेलिकल लुथिरियन चर्च इटारसी पर्यटन का एक मुख्य आकर्षण है। यह चर्च मध्य प्रदेश के छोटे से शहर के सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक है। यहाँ हर धर्म के लोगों का सही सामंजस्य है और इस शहर के विभिन्न धार्मिक स्थानों पर यही भावना फैली हुई स्पष्ट दिखाई देती है।
इवैंजेलिकल लुथिरियन चर्च सिर्फ ईसाई संप्रदाय के लोगों में नहीं बल्कि अन्य सम्प्रदाय के लोगों में भी समान रूप से प्रसिद्ध है। यहाँ का वास्तुशिल्प डिजाइन लोगों के बीच बहूत लोकप्रिय है। इटारसी आने वाले लोग यहाँ जरूर आते हैं। इवैंजेलिकल लुथिरियन चर्च द्वारा अनेक सामाजिक और विकास संबंधी गतिविधियां की जाती हैं। इस पवित्र स्थान के लोकप्रियता का मुख्य कारण यहाँ की लोकेशन है। यह स्थान टैक्सी और ऑटो रिक्शा द्वारा सुगम है।