Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » इटारसी » मौसम

इटारसी मौसम

इटारसी घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी के बीच है। हल्की सर्दी यहाँ घूमने के लिहाज से सुहावना वातावरण प्रदान करती है। गर्मी से बचने के लिए सर्दियों का महीना इटारसी की यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा समय है।

गर्मी

गर्मी यहाँ काफी गर्म होती है जो कि मार्च से शुरू होकर मई के अंत तक रहती है। गर्मियों में यहाँ का तापमान 25 डिग्री से 47 सेल्सियस तक रहता है। मई में यहाँ गर्मी अपने चरम पर होती है। इसलिए पर्यटकों को गर्मी में यहाँ की यात्रा से बचना चाहिए।

मानसून

मानसून यहाँ जून में शुरू होता है और सितम्बर तक रहता है। इस दौरान होने वाली बारिश से गर्मी से राहत मिलती है। यहाँ पर्याप्त वर्षा होती है और अक्टूबर और नवम्बर में तापमान सुहावना हो जाता है।

सर्दी

सर्दी का मौसम यहाँ दिसम्बर माह में शुरू हो जाता है और फरवरी के अंत तक रहता है। इस समय तापमान 9 डिग्री से 24 डिग्री तक रहता है। सर्दियों का मौसम यहाँ सुहावना होता है और यह यहाँ घूमने का सबसे अच्छा समय है।