भारतीय महाकाव्य महाभारत के लेखक, व्यास महर्षि के नाम पर है यह शहर। बिलासपुर जो की एक जनगणना शहर है, हरियाणा के यमुनानगर जिले में स्थित है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, ऋषि वेद व्यास का आश्रम इस शहर के एक तालाब के किनारे पर स्थित था।
बिलासपुर में कई पवित्र तालाब है जैसे रिन्मोचन, कपालमोचन और सूर्य कुंड। देश भर से आये श्रद्धालु अपने आध्यात्मिक उत्थान के लिए इन तालाबों के पवित्र जल में स्नान करते हैं।
तालाबों के अलावा, बिलासपुर 9वीं व 10वीं सदी निर्मित उमा महादेव की मूर्ति के लिए भी प्रसिद्ध है। यहाँ भगवान् गणेश की भी एक मूर्ति है जो मन जाता है की 11वीं से 12वीं सदी के दौरान बनी थी। इस शहर में आप गुप्त साम्राज्य की झलक भी देख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications