Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » जगदलपुर » आकर्षण » तमारा घूमर झरने

तमारा घूमर झरने, जगदलपुर

27

तमारा घूमर झरने जगदलपुर से लगभग 45 किमी की दूरी पर स्थित है। यह चित्रकूट झरने के बहुत करीब है। यह हाल ही में खोजा गया 100 फुट से अधिक की ऊंचाई वाला झरना है और यह आम तौर पर बरसात के मौसम में बनता है। इस झरने के दोनों ओर हरे खेत हैं। चित्रकूट और तीरथगढ़ झरने की ही तरह, सुंदर तमारा घूमर झरना चित्रकूट के पास एक सुंदर जगह और एक और प्राकृतिक आश्चर्य है।

क्षेत्र के हरे भरे वन वाली भूमि, गहरी घाटियां और शानदार पहाड़ियों जैसे प्राकृतिक सौंदर्य इस जगह की खूबसूरती को बढ़ाते हैं और अपनी ओर पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। झरने के दूरस्‍थ स्थान में स्थित होने के बावजूद, अभी भी कई पर्यटक अपने परिवारों और दोस्तों के साथ प्राकृतिक के चमत्कार का मजा लेने और आनंद लेने के लिए यहाँ आते हैं।

यह वास्तव में छत्तीसगढ़ में सबसे अच्छा ईको-टूरिज्‍म स्थलों में से एक है। झरने के चारों ओर प्राकृतिक आकर्षण से समृद्ध है और प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्‍फ उठाने के लिये ट्रैकिंग सर्वोत्‍तम विकल्‍प है। यह छत्‍तीसगढ़ में एक महत्‍वपूर्ण पिकनिक स्‍पॉट बन गया, जहां भारी संख्‍या में पर्यटक अपने व्‍यस्‍ततम जीवन के तनाव से मुक्‍त होने के लिये आते हैं।

प्राकृतिक सौंदर्य से युक्‍त यह जगह आराम करने और शांति प्राप्‍त करने के लिये यह सबसे अच्‍छी है। बहते हुए पानी, दोनों तरफ पेड़ों से गुजरते हुए रास्‍ते, चट्टानों के बीच से निकले हुए रास्‍ते और अंतत: पहाड़ी के शीर्ष से छल-छल गिरते हुए पानी के साथ प्राकृतिक नजारे यहां पर्यटकों को मिलते हैं।

पर्यटकों को यहां यहां चारों तरफ पानी में ठंड का मजा लेने और जबरदस्‍त मजा व मनोरंजन के लिये सुनहरा अवसर मिलता है। इस जगह की यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा मौसम मानसून है।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
10 Mar,Tue
Return On
11 Mar,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
10 Mar,Tue
Check Out
11 Mar,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
10 Mar,Tue
Return On
11 Mar,Wed