जयगढ़ किले को विजय किले के रूप में जाना जाता है। यह जयपुर के विख्यात पर्यटन स्थलों में से एक है जो शहर से 15 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह ईगल्स के हिल पर अम्बेर किले से 400 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। इस किले के दो प्रवेश द्वार है जिन्हे दूंगर दरवाजा और अवानी दरवाजा कहा जाता है जो क्रमश: दक्षिण और पूर्व दिशाओं पर बने हुए है।
किले में स्थित सागर तालाब में पानी को इक्ट्ठा करने की उचित व्यवस्था है। किले का निर्माण, सेना की सेवा के उदेश्य से किया गया था जिसकी दीवारे लगभग 3 किमी. के क्षेत्र में फैली हूई है। किले के शीर्ष पर एक विशाल तोप रखी है जिसे जयवैन कहा जाता है, इस तोप का वजन 50 टन है।
इस तोप में 8 मीटर लंबे बैरल रखने की सुविधा है जो दुनिया भर में पाई जाने वाली तोपों के बीच सबसे ज्यादा प्रसिद्ध तोप है। किले के सबसे ऊंचे प्वाइंट पर दीया बुर्ज है जो लगभग सात मंजिले पर स्थित है, यहां से पूरे शहर का मनोरम दृश्य दिखाई पड़ता है।



Click it and Unblock the Notifications