Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » जैसलमेर » मौसम

जैसलमेर मौसम

जैसलमेर में प्रसिद्ध रेगिस्तान त्योहार फरवरी के महीने में आयोजित किया जाता है। सितंबर का महीना रामदेवरा मेले के लिये प्रसिद्ध है जो दुनिया भर से पर्यटकों की एक बड़ी संख्या को आकर्षित करता है। जैसलमेर में एक छुट्टी की योजना बनाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर और मार्च के महीने के बीच का समय है।

गर्मी

(मार्च से मई तक): मार्च के महीने में गर्मियों के मौसम की शुरुआत होती है जो मई तक रहती है। इस जगह का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 45.6 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाता है। गर्मियों के दौरान यहाँ मौसम बेहद गर्म रहता है।

मानसून

(जून से सितंबर तक): जैसलमेर के क्षेत्र में मानसून के मौसम के दौरान कम वर्षा होती है। इन महीनों के दौरान इस जगह में 15 सेमी प्रति वर्ष की औसत वर्षा दर्ज की जाती है।

सर्दी

(अक्टूबर से फरवरी तक): जैसलमेर में सर्दियों के दौरान मौसम सुखद रहता है। इस जगह का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 23.6 डिग्री सेल्सियस और 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाता है।