Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » जामनगर » मौसम

जामनगर मौसम

सर्दियों का मौसम जामनगर की सैर के लिए सबसे अच्छा है। गर्मियां तथा मानसून का मौसम जामनगर की यात्रा के लिए सही नहीं होंगे।

गर्मी

समुद्र के निकट स्थित होने के कारण, जामनगर का वातावरण गर्मियों के महीनों में बहुत गर्म रहता है जो मार्च से लेकर जून महीने तक रहती हैं। इस मौसम में तापमान 26-37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।

मानसून

जामनगर में मानसून जून में शुरू होकर सितंबर महीने तक रहता है। यहां जुलाई और अगस्त के महीनों में भारी बारिश होती है।

सर्दी

यह मौसम जामनगर की सैर के लिए सबसे अच्छा है। अक्टूबर में शुरू होकर, यह मधुर और सुखद वातावरण फ़रवरी महीने तक रहता है, फ़रवरी का महीना इस मौसम का सबसे सुखद महीना है। सर्दियों में जामनगर का तापमान 12 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।