Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » जमशेदपुर » मौसम

जमशेदपुर मौसम

इस जगह की ख़ूबसूरती का मज़ा लेने के लिए मानसून का महिना सबसे सही होता है और जिन लोगों को बारिश पसंद है उन्हें इस मौसम में जमशेदपुर ज़रूर जाना चाहिए। अक्टूबर में मौसम काफी सुहाना रहता है जिससे यहाँ के नजारों का मज़ा लिया जा सकता है।

गर्मी

मार्च से मई के बीच जमशेदपुर में गर्मी का मौसम होता है। इस समय तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस तक घटता बढ़ता रहता है।

मानसून

जून से सितम्बर के बीच यहाँ मानसून होता है। इस समय यहाँ दक्षिणी-पश्चिमी बारिश होती है जो 1200 मिलीमीटर से 1400 मिलीमीटर तक घटता बढ़ता रहता है और इस दौरान यहाँ तापमान सौम्य रहता है।

सर्दी

जमशेदपुर में ठण्ड के मौसम में तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से 12 डिग्री सेल्सियस तक घटता बढ़ता रहता है। यहाँ पर ठण्ड का मौसम नवम्बर से फरवरी तक रहता है।