Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » जौनपुर » मौसम

जौनपुर मौसम

जौनपुर की जलवायु सब-ट्रापिकल है और यहां कड़ाके की ठंड के साथ गर्मी भी खूब पड़ती है।

गर्मी

गर्मी का मौसम मार्च से मई तक रहता है और कभी-कभी यह जून तक भी खिच जाता है। मई के महीने में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है। गर्मी के समय यहां का तापमान 25 डिसे से 40 डिसे के बीच रहता है।

मानसून

जुलाई से सितंबर तक जौनपुर में बरसात का समय रहता है। सबसे ज्यादा वर्षा अगस्त में होती है। इस दौरान मौसम में नमी रहती है और आसमान में बादल छाए रहते हैं। यहां रुक-रुक कर मुसलाधार बारिश होती है।

सर्दी

जौनपुर में ठंड का मौसम नवंबर से शुरू होकर फरवरी तक रहता है। यह मौसम बेहद आरामदायक होता है। इस दौरान यहां का अधिकतम ताममान 25 डिसे, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिसे तक जाता है।