देओमाली समुद्र सतह से 1,672 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है तथा यह उड़ीसा और पूर्वी घाटों की सबसे ऊँची चोटी है। यह जयपुर से 50 किमी. की दूरी पर स्थित है। छोटी नदियों, गहरी घाटियों, घने जंगलों के बीच घास के मैदानों से अलंकृत यह स्थान में वनस्पति और जीवों से समृद्ध है। देओमाली विभिन्न जनजातियों जैसे भुनिया, भोतरा, परजा, माली आदि का निवास स्थान भी है।
साहसिक कार्यों को पसंद करने वाले अनेक लोग यहाँ ग्लायडिंग, ट्रेकिंग और पहाड़ों पर चढ़ने के लिए आते हैं। देओमाली में रेलवे ट्रेक टनल से होकर गुज़रता है जहाँ से ऊंची पहाड़ियों और घाटी का दृश्य देखा जा सकता है जो यहाँ की सुंदरता बढ़ाते हैं। यह सवारी बहुत लुभावनी होती है जिसका अनुभव अवश्य लेना चाहिए।
सड़क का रास्ता भी बहुत रोमांचक और साहसिक है क्योंकि यहाँ कई अंधे मोड़ आते हैं तथा ये ऐसे दिखते हैं कि जैसे पहाड़ों के ऊपर से सर्पाकार में नीचे उतर रहे हों। जयपुर की यात्रा करने वालों को इस स्थान की सैर अवश्य करनी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications