कोलाब अपने सरोवर के कारण जयपुर के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। यह समुद्र सतह से लगभग 3000 फीट की ऊंचाई पर स्थित मुक्त रूप से बहने वाली कोलाब नदी पर स्थित है। यह जयपुर से केवल 5 किमी. की दूरी पर स्थित है। इस जलाशय से जल विद्युत् का निर्माण किया जाता है। जल विद्युत् निगम लिमिटेड स्थित है जहाँ से कोरापुट, सुनाबेदा, दामोंजोड़ी तथा जयपुर शहर को पानी की आपूर्ति की जाती है।
कोलाब जलाशय के पास एक वनस्पति उद्यान है जहाँ सप्ताह के अंत में कई परिवार पिकनिक मनाने के लिए आते हैं। इस उद्यान में लगभग 200 प्रजाति के फूलों के पौधें हैं जो इस स्थान को आकर्षक बनाते हैं। पिकनिक के लावा पर्यटक यहाँ नौका विहार का आनंद भी उठा सकते हैं।
यहाँ एक छोटा द्वीप है जो “केचेला” के नाम से जाना जाता है जो चारों ओर से पानी से घिरा हुआ है। यहाँ केवल बोटिंग के माध्यम से ही पहुंचा जा सकता है जिसमें लगभग आधे घंटे का समय लगता है। इस जलाशय का रात का दृश्य भी मनमोहक होता है। पर्यटक इस जलाशय के सुंदरता को देखने और अच्छे तरीके से प्रबंधित वनस्पति उद्यान को देखने के लिए यहाँ आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications