कोरापुट उड़ीसा के महत्वपूर्ण शहरों में से एक है तथा यह जयपुर से 22 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह स्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरता, वन्यजीवन और जनजातीय लोगों के लिए प्रसिद्ध है जो कोरापुट के इन घने जंगलों में बसते हैं। जनजातीय लोगों को “आदिवासी” या “मूल निवासी” कहा जाता है। इस स्थान का औद्योगिकीकरण होने के कारण इन जनजातीय लोगों ने अब नई जीवनशैली को अपना लिया है।
यहाँ भगवान जगन्नाथ को समर्पित एक प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर है। इस मंदिर की मुख्य विशेषता यह है कि इस मंदिर के अंदर किसी भी समुदाय या जाति के लोग प्रवेश कर सकते हैं। प्रतिवर्ष हज़ारों भक्त यहाँ भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आते हैं।
कई प्रमुख नदियाँ जैसे मछाकुंड, कोलाब और बंसीधर कोरापुट से होते हुए हिंद महासागर में मिलती हैं। विभिन्न प्रकार के पौधे और जीव, हरी भरी घाटियाँ, बड़े पहाड़ और झरने कोरापुट को आकर्षक पर्यटन गंतव्य बनाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications