मिन्ना झोला तीन नदियों के संगम पर स्थित है जो आराम करने तथा तरोताजा होने के लिए उपयुक्त स्थान है। मिन्ना झोला में एक प्रसिद्ध शिव मंदिर है जहाँ शिवरात्रि के समय बहुत बड़ी संख्या में लोग आते हैं। यह त्योहार बहुत उत्साह और उलास के साथ मनाया जाता है। स्थानीय महिलायें इस मंदिर में पूजा करने के लिए आती हैं।
नदी के किनारे घना जंगल है। इस शहर को पवित्र माना जाता है क्योंकि हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार भारत में कोई भी संगम पवित्र माना जाता है। मिन्ना झोला तक किराये की टैक्सी या ऑटो द्वारा पहुंचा जा सकता है। बस के द्वारा यात्रा सस्ती होती है तथा यह आसानी से उपलब्ध है।



Click it and Unblock the Notifications