जयपुर की सैर के लिए ठंड का मौसम सबसे अच्छा होता है। ठंड का मौसम अक्टूबर में प्रारंभ होता है और फरवरी तक रहता है। इस दौरान अनेक त्योहार भी मनाए जाते हैं जैसे नौ दिनों तक चलने वाला दशहरा और भव्य शिवरात्रि। इस समय पर्यटक यहाँ आकर त्योहारों का आनंद उठा सकते हैं तथा विभिन्न दृश्यों का आनंद लेने के लिए भी यह उचित समय है।.
जयपुर में गर्मियों की शुरुआत मई में होती है जो जुलाई तक चलती हैं। यहां गर्मी अधिक पड़ती है इस दौरान यहां का तापमान 38 से 45 डिग्री के बीच का रहता है। यहां आने वाले पर्यटकों को यही सलाह दी जाती है कि वे गर्मियों में यहां आने से बचें।
जयपुर में मानसून का मौसम जुलाई में प्रारंभ होता है तथा अक्टूबर तक रहता है और इस दौरान यहाँ भारी वर्षा होती है। हालाँकि मानसून के दौरान झरने बहुत सुंदर दिखते हैं परन्तु इस दौरान यहाँ बाढ़ भी आने की आशंका रहती है क्योंकि नदियाँ बहुत अधिक भर जाती हैं। अत: मानसून के मौसम में जयपुर की सैर नहीं करना चाहिए।
जयपुर में ठंड का मौसम बहुत प्यारा होता है। तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है अत: कभी कभी हड्डियों को गलाने वाली ठंड पड़ती है। हालाँकि दिन के समय तापमान औसत तथा रात से कुछ अधिक होता है। यदि पर्यटक ठंड के मौसम में जयपुर की सैर की योजना बना रहे हैं तो उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपने साथ बहुत से गर्म कपड़े ले जाएं।