Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » झांसी » मौसम

झांसी मौसम

उत्तर भारत के अन्य शहरों की तरह झाँसी की सैर के लिए उत्तम समय नवंबर से मार्च के बीच का है जब मौसम हल्का और खुशनुमा होता है। अन्य महीनों में मौसम बहुत गर्म और सूखा होता है। फरवरी और मार्च में सप्ताह भर चलने वाले झाँसी त्योहार के दौरान यह शहर बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है।

गर्मी

गर्मी का मौसम मार्च से मई तक रहता है। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। मई का महीना सबसे अधिक गर्म होता है। गर्म हवाएं दिनों को अधिक कष्टप्रद बनाती हैं।

मानसून

मानसून का मौसम जुलाई से सितंबर तक रहता है और इस दौरान शहर में रुक रूककर भरी वर्षा होती है। आकाश बादलों से घिरा रहता है और मौसम गीला और आद्र रहता है।

सर्दी

ठंड का मौसम नवंबर से फरवरी तक रहता है। इस दौरान मौसम हल्का और खुशनुमा होता है और तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है।