सुकाफा समन्नय क्षेत्र को असम के पहले अहोम राजा, सुकाफा की याद में बनवाया गया है। सुकाफा समन्नय क्षेत्र, जोरहाट और डेरगांव के नजदीक, मोहबंधा में स्थित है।
सुकाफा, अहोम साम्राज्य के संस्थापक थे, जिनका साम्राज्य 600 साल तक चला था। सूकाफा, एक थाई राजकुमार थे, जो पटकाई क्षेत्र को पार करके आएं थे। वह ही प्रमुख व्यक्ति है जिन्होने क्षेत्र के आदिवासियों के एकीकरण और गैर - जनजातीय लोगों पर ध्यान दिया। सुकाफा समन्नय क्षेत्र को, सुकाफा के नेतृत्व पर प्रकाश और संरक्षित करने के प्रयास के रूप में बनाया गया है। सुकाफा समन्नय क्षेत्र में देखने के लिए कई रूचिकर चीजें है।
वर्तमान में, इस साइट पर एक उत्खनन परियोजना चल रही है। यह खुदाई, अहोम राज्य के बारे में और जानकारी हासिल करने के लिए की जा रही है। सुकाफा समन्नय क्षेत्र तक पहुंचने के लिए, पर्यटको को आसानी से कैब, ऑटो - रिक्शा और सिटी बस मिल जाती है।



Click it and Unblock the Notifications