Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » जोरहाट » मौसम

जोरहाट मौसम

जोरहाट की यात्रा का सबसे अच्‍छा समय मानसून के बाद और सर्दियों से पहले का होता है। इस दौरान नमी में कमी होती है और तापमान भी सुखद रहता है। इस दौरान बाहर घूमने के लिए मौसम उचित रहता है, ऐसे में माजुली की यात्रा की योजना भी बनाई जा सकती है। इस समय सैर पर आते हुए अपने साथ हल्‍के ऊनी कपड़े साथ लाएं।

गर्मी

जोरहाट में ग्रीष्‍मकालीन मौसम, नम और गर्म होता है। यहां गर्मियां अप्रैल से पड़नी शुरू हो जाती है और जून - जुलाई तक चलती है। मई और जून , साल के सबसे गर्म महीने होते है। इस मौसम में यहां का औसतन तापमान 25 से 35 डिग्री सेल्सियस रहता है। गर्मियों के अंत में मानसून शुरू हो जाता है।

मानसून

जोरहाट में मानसून जुलाई से आता है, इस दौरान यहां मूसलाधार वर्षा होती है। अगले दो महीनों तक जोरदार बारिश लगातार होती है और सितंबर के अंत में बारिश में कमी आती है। भारी वर्षा के कारण, पूरे शहर में कई बार बाढ़ की स्थिति भी उत्‍पन्‍न हो जाती है। जोरहाट की सैर के लिए यह समय बिल्‍कुल उचित नहीं है। दक्षिणी - पश्चिमी मानसून, जोरहाट तक आता है।

सर्दी

जोरहाट में सर्दियों का सुखद मौसम नवंबर से फरवरी तक रहता है। इस मौसम में तापमान में काफी गिरावट रहती है लेकिन असुविधा नहीं होती है। जोरहाट में सर्दियों के दौरान हल्‍के ऊनी कपड़े भी आरामदायक होते है। तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक औसतन रहता है। सर्दियों में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहता है।