Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » जोशीमठ » आकर्षण » नंदा देवी राष्‍ट्रीय पार्क

नंदा देवी राष्‍ट्रीय पार्क, जोशीमठ

11

नंदा देवी राष्‍ट्रीय पार्क एक लोकप्रिय पर्यटन स्‍थल है जो जोशीमठ से लगभग 24 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह नेशनल पार्क, 630 वर्ग किमी. के क्षेत्र में फैला हुआ है जो चारों तरफ से नंदा देवी पर्वत से घिरा हुआ है। नंदा देवी पर्वत, देश की दूसरी सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला है।

सन् 1988 में इस पार्क को संयुक्‍त राष्‍ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्‍कृतिक संगठन ( यूनेस्‍को ) के द्वारा विश्‍व विरासत स्‍थल घोषित किया गया था। इसके अलावा, यह पार्क वेस्‍टर्न हिमालय एंडेमिक बर्ड एरिया ( ई बी ए ) के अंतर्गत भी आता है। नंदा देवी राष्‍ट्रीय पार्क में आकर पर्यटक, हिम तेंदुआ, हिमालयन काला भालू, सिरो, भूरा भालू, रूबी थ्रोट, भरल, लंगूर, ग्रोसबिक्‍स, हिमालय कस्‍तूरी मृग और हिमालय तहर को देख सकते हैं।

इस राष्‍ट्रीय पार्क में लगभग 100 प्रजातियों की चिडि़यों का प्राकृतिक आवास है। यहां आमतौर पर देखी जाने वाली चिडि़यां औरेंज फ्लैंक्‍ड बुश रॉबिन, ब्‍लू फ्रांटेड रेड स्‍टार्ट, येलो बिल्‍लाइड फेनटेल फ्लाईकैचर, इंडियन ट्री पिपिट और विनासिॅयास ब्रेस्‍टेड पिपिट हैं। इस पार्क में चिडि़यों के अलावा, लगभग 312 प्रजातियों के सुंदर फूल और खूबसूरत ति‍तलियां भी देखी जा सकती हैं।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
08 Sep,Tue
Return On
09 Sep,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
08 Sep,Tue
Check Out
09 Sep,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
08 Sep,Tue
Return On
09 Sep,Wed