कडपा, रेलगाड़ियों द्वारा देश के अन्य भागों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। कडपा का रेलवे स्टेशन मुंबई-चेन्नई रेलवे लाइन पर स्थित है। इसलिए इन दोनों शहरों से कडपा आने के लिए नियमित रूप से रेलगाड़ियाँ उपलब्ध हैं। इसके अलावा कृष्णपुरम रेलवे स्टेशन और तिरुपति रेलवे स्टेशन भी कडपा के नज़दीक हैं।